आजकल लोकतंत्र को निम्नलिखित तीन प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है-
लोकतंत्र स्थापित करने की चुनौती-लोकतंत्र की पहली चुनौती उन देशों में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाएँ स्थापित करने की है, जहाँ लोकतंत्र नहीं है।
लोकतंत्र के विस्तार की चुनौती-लोकतंत्र की दूसरी चुनौती लोकतंत्र के विस्तार की है। इसमें लोकतंत्र की प्रक्रिया में सभी समूहों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाना तथा सभी क्षेत्रों की राजनीतिक संस्थाओं का लोकतंत्रीकरण करना शामिल है।
लोकतंत्र को मजबूत करने की चुनौती इसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज में सुधार करना शामिल है।