हमारे क्षेत्र में केवल टी.वी. का प्रयोग बहुत पहले से शुरू हो चुका है। इसका प्रसारण काफी पहले से हमारे क्षेत्र में हो रहा है।केवल टी.वी. में बहुत सारे चैनल होते हैं, जिसमें से कुछ चैनल पर सिर्फ समाचार दिखाए जाते हैं। कुछ चैनल पर देश-विदेश के समाचार तो कुछ पर क्षेत्रिय समाचार दिखाए जाते हैं। इसमें अलग-अलग क्षेत्रिय भाषाओं के चैनल भी होते हैं। समाचार के अलग-अलग चैनल होने से किसी भी न्यूज की विस्तारपूर्वक जानकारी मिलती है। क्षेत्रिय चैनल से अलग अलग भाषी लोग अपनी भाषाओं में टी.वी. देख सकते हैं। मनोरंजन का साधन बढ़ा । जिसे जो देखना है कि वे देख सकते हैं। खेल के लिए अलग चैनल है, समाचार के लिए अलग और जंगलों की जानकारी के लिए अलग तथा विभिन्न विषयों के लिए अलग चैनल है।