अनुस्थापन-नियुक्तिकरण में अनुस्थापन से तात्पर्य कर्मचारी के पदभार संभालने से है जिसके लिए उसका चयन हुआ है। अर्थात् नये कर्मचारी का पदभार संभालना अनुस्थापन कहलाता है।
अभिविन्यास-अभिविन्यास में कर्मचारियों को कम्पनी के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया जाता है तथा उनके उच्चाधिकारियों, अधीनस्थ तथा सहकर्मियों से उनका परिचय करवाया जाता है। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ले जाया जाता है, फिर उन्हें जिस पद के लिए चयनित किया गया है, उसका कार्य-भार सम्भलवाया जाता है। संस्था से कर्मचारियों को पूर्ण रूप से परिचित करवाने की यह प्रक्रिया कर्मचारियों के कार्य-निष्पादन तथा निर्णय लेने की क्षमता पर अत्यधिक प्रभाव डालती है। इस प्रकार अभिविन्यास की प्रक्रिया कर्मचारियों से मिलवाने का अवसर प्रदान करती है तथा उन्हें संस्था के नियमों तथा नीतियों से अवगत कराती है।