उपभोक्ता संरक्षण — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनउपभोक्ता संरक्षण3 Marks
Question
शिकायतकर्ता कौन होता है ?
✓
Answer
शिकायतकर्ता-उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कोई भी व्यक्ति शिकायत प्रस्तुत कर सकता है, वह शिकायतकर्ता कहलाता है-
एक उपभोक्ता;
कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत कोई भी स्वयंसेवी उपभोक्ता संघ;
देश में प्रचलित किसी भी अन्य कानून के अन्तर्गत पंजीकृत स्वयंसेवी उपभोक्ता संघ;
शिकायत प्रस्तुत करने वाली केन्द्रीय अथवा राज्य सरकार;
समान प्रकार का हित रखने वाले उपभोक्ताओं की दशा में उनकी ओर से कोई एक या अधिक उपभोक्ता; तथा
उपभोक्ता की मृत्यु की दशा में उसका वैधानिक उत्तराधिकारी या प्रतिनिधि।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.