Question
अधातुओं के सामान्य गुण क्या हैं? लिखिए।

Answer

अधातुओं के सामान्य गुण-
(i) सामान्यतः अधातुएँ कमरे के ताप पर ठोस, द्रव (ब्रोमीन) या गैस हो सकती हैं।
(ii) अधातुओं में चमक नहीं होती लेकिन आयोडीन अधातु होते हुए भी चमकीला होता है।
(iii) अधातुओं का गलनांक व क्वथनांक धातुओं से कम होता है।
(iv) अधातुएँ आघातवर्धनीय एवं तन्य नहीं होती हैं।
(v) अधातुएँ विद्युत की कुचालक होती हैं। अपवाद-ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक होता है।
(vi) अधातुएँ सोनोरस नहीं होती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

पकौड़ों को स्वादिष्ट और खस्ता बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले किसी लवण का PH का मान 9 है। इस लवण को पहचानिए तथा इसके निर्माण के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए। इसके दो उपयोगों की सूची बनाइये।
मटर के पौधे के निम्नलिखित लक्षणों के विपर्यासी विशेषकों के युग्म लिखिए और बताइए कि उनमें से कौन-सा विशेषक प्रभावी है और कौन-सा अप्रभावी:
  1. पीला बीज
  2. गोल बीज
(अ) जूल के तापन नियम का कथन लिखिए। विद्युत बल्बों में भरी जाने वाली दो गैसों के नाम बताइये तथा स्पष्ट कीजिए कि इन गैसों को विद्युत बल्बों में क्यों भरा जाता है ?
(ब) किसी विद्युत इस्तरी में अधिकतम तापन दर के लिए 840 वॉट की दर से ऊर्जा उपमुक्त होती है। विद्युत स्रोत की वोल्टता 220 V है। विद्युत धारा तथा प्रतिरोध के मान परिकलित कीजिए।
किसी श्रेणी परिपथ में 10 V बैटरी से जब 5 $\Omega$ के चालक के साथ किसी एक विद्युत लैंप को संयोजित करते हैं तो परिपथ में 1 ऐम्पियर धारा प्रवाहित होती है। विद्युत लैम्प का प्रतिरोध परिकलित कीजिए।
अब यदि इस श्रेणी संयोजन के पार्श्व में 10 $\Omega$ का प्रतिरोधक संयोजित कर दें, तो 5 $\Omega$ चालक से प्रवाहित धारा तथा लैंप के सिरों के बीच विभवांतर में क्या परिवर्तन (यदि कोई होता है) होगा? कारण लिखिए।
गैसों के विनिमय के लिए मानव फुफ्फुस की कार्यप्रणाली को समझाइए।
क्या किसी जीव के लिए पोषण आवश्यक है? विवेचना कीजिए।
प्रकाश हवा से जल में प्रवेश करता है, जिसका अपवर्तनांक 1.33 है। जल में प्रकाश की चाल ज्ञात कीजिए। यदि हवा में प्रकाश की चाल 3 x 108 मी./से. है।
ब्रेड का कवक डबलरोटी के सूखे स्लाइस की अपेक्षा नम स्लाइस पर तीव्र गति से क्यों वृद्धि करता है? कारण बताइए।
$R _1, R _2$ व $R _3$ प्रतिरोध के तीन प्रतिरोधकों के श्रेणी क्रम संयोजन का परिपथ चित्र बनाकर परिपथ का कुल प्रतिरोध (तुल्य प्रतिरोध) ज्ञात करने का सूत्र प्राप्त कीजिए।
समजात संरचनाएँ क्या होती हैं? एक उदाहरण दीजिए। क्या यह जरूरी है कि समजात संरचनाओं के हमेशा ही साझे पूर्वज हों।