अन्तिम वस्तुएँ | मध्यवर्ती वस्तुएँ |
1. वे वस्तुएँ जो उपभोक्ताओं तक पहुँचती हैं, अन्तिम वस्तुएँ कहलाती हैं। | 1. ऐसी वस्तुएँ जो अन्तिम वस्तुओं तथा सेवाओं के निर्माण में प्रयुक्त की जाती हैं, मध्यवर्ती वस्तुएँ कहलाती हैं। |
2. अन्तिम वस्तुओं का मूल्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में शामिल किया जाता है। | 2. मध्यवर्ती वस्तुओं का मूल्य अन्तिम वस्तुओं के मूल्यों में पहले से शामिल रहता है, अतः इसे सकल घरेलू उत्पाद में नहीं जोड़ा जाता। |
3. उदाहरण : बिस्कुट, ब्रेड, रेडीमेड कपड़े आदि। | 3. उदाहरण : गेहूँ, कपास, सिले कपड़े आदि। |