अशोक के अभिलेख - अशोककालीन इतिहास, साम्राज्य विस्तार एवं धार्मिक दृष्टिकोण को समझने में अशोक के अभिलेख अत्यधिक सहायक सिद्ध हुये हैं।
अभी तक 40 से अधिक अभिलेख प्राप्त हुये हैं जो भारत के कोने-कोने में बिखरे हुये हैं। देवदत्त रामकृष्ण भण्डारकर महोदय ने तो मात्र अभिलेखों के आधार पर ही अशोक का इतिहास लिखा है। अशोक के अभिलेख 3 वर्गों में विभाजित हैं- (1) शिलालेख, (2) स्तम्भलेख, (3) गुहालेख ।