भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनभारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक3 Marks
Question
असंगठित क्षेत्रक की विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
✓
Answer
असंगठित क्षेत्रक की विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं- इस क्षेत्रक में उत्पादन इकाइयाँ छोटी-छोटी एवं बिखरी हुई होती हैं। असंगठित क्षेत्रक पर सरकार का नियंत्रण नहीं होता है। इस क्षेत्रक में श्रमिकों के संरक्षण हेतु बनाए सरकारी नियमों का पालन नहीं होता है। असंगठित क्षेत्रक में सेवा-शर्तों अर्थात् वेतन, कार्य अवधि, अन्य लाभ आदि का अभाव पाया जाता है। असंगठित क्षेत्रक में श्रमिकों का कई तरह से शोषण होता है। श्रमिकों को कम मजदूरी दी जाती है तथा रोजगार भी अनियमित होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.