अवतल दर्पण के उपयोग: अवतल दर्पण का उपयोग अनेक प्रयोजनों के लिए किया जाता है, जैसे:
1.डॉक्टर आँख, कान, नाक तथा गले का निरीक्षण करते समय अवतल दर्पण का उपयोग करते हैं।
2.दंत विशेषज्ञ इसका उपयोग दाँतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिए करते हैं।
3.टॉर्च, कारों तथा स्कूटरों के अग्रदीप के परावर्तक पृष्ठ के रूप में भी इसका उपयोग होता है।