राजनीति विज्ञान : CH 5 संसदीय लोकतंत्र की संस्थाएँ — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 9सामाजिक अध्ययनराजनीति विज्ञान : CH 5 संसदीय लोकतंत्र की संस्थाएँ2 Marks
Question
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है ?
✓
Answer
राष्ट्रपति का निर्वाचन अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचन मंडल द्वारा होता है, जिसमें दो तरह के सदस्य होते हैं-
भारतीय संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य।
राज्य के विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य ।
राष्ट्रपति का निर्वाचन एकल संक्रमणीय मत प्रणाली (Single Transferable Vote System) द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार होता है। राष्ट्रपति के चुनाव में एक सदस्य एक मत वाली विधि नहीं अपनाई गई है। वैसे एक मतदाता को केवल एक ही मत मिलता है, लेकिन उसके मत की गणना नहीं होती बल्कि उसका मूल्यांकन होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.