भारत को विकसित देश बनाने हेतु हमें निम्न कदम उठाने होंगे-
सरकार को देश की कुल आय एवं कुल प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के प्रयास करने होंगे इसके लिए हमें औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्र के विकास पर बल देना होगा।
देश में मानव संसाधनों के विकास हेतु हमें शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना होगा ताकि मानव संसाधनों को अधिक उत्पादक बनाया जा सके।
देश में बेरोजगारी एवं निर्धनता की समस्या है जिसे हमें दूर करने हेतु तीव्र प्रयास करने होंगे।
देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना होगा ताकि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके तथा देश में कुपोषण की समस्या को भी दूर किया जा सके।
भारत में विकास हेतु हमें आधारभूत सुविधाओं जैसे परिवहन, संचार, बैंकिंग, सड़कों, शिक्षा आदि का विस्तार करना होगा।
देश को विकसित करने हेतु हमें भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी आदि पर नियंत्रण लगाना होगा।
देश के विकास हेतु हमें सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करना होगा।