Question
भारत में जनसंख्या वृद्धि पर लेख लिखिए।

Answer

जनसंख्या वृद्धि का अर्थ-किसी विशेष समय अन्तराल में, जैसे 10 वर्षों के भीतर किसी देश या राज्य के निवासियों की संख्या में परिवर्तन जनसंख्या वृद्धि कहलाता है।
भारत में जनसंख्या वृद्धि-भारत की जनसंख्या वृद्धि दर काफी ऊँची रही है तथा देश की जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है तथा तालिका से स्पष्ट है कि भारत की जनसंख्या निरन्तर बढ़ रही है। देश की जनसंख्या वर्ष 1951 में 36.10 करोड़ थी जो बढ़कर 1981 में 68.33 करोड़, 2001 में 102.87 करोड़ तथा 2011 में बढ़कर 121.06 करोड़ हो गई। इसी प्रकार 1951 से 1981 तक देश की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर में भी निरन्तर वृद्धि हुई। इसके पश्चात् वृद्धि दर में थोड़ी कमी आई है।.2011 में देश की वार्षिक वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत रही। 1981 के बाद वृद्धि दर धीरे-धीरे कम होने लगी।
यदि हम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर को देखे तो स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर को निम्न तालिका में दर्शाया गया है-
तालिका : भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर यदि यह वृद्धि इसी प्रकार होती रही तो 2045 तक भारत विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।
भारत में जनसंख्या वृद्धि दर को हम निम्न तालिका से स्पष्ट कर सकते हैं-

समयावधि

दशकीय जनसंख्या वृद्धि (प्रतिशत में)

1951-61

21.64

1961-71

24.8

1971-81

24.66

1981-91

23.87

1991-2001

21.54

2001-2011

17.64


तालिका से स्पष्ट है कि भारत की दशकीय वृद्धि दर भी काफी ऊँची रही है। देश में 1951-61 में वृद्धि 21.64 प्रतिशत रही जबकि 1971-81 में सर्वाधिक 24.66 प्रतिशत वृद्धि रही। वर्ष 2001-2011 में भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि 17.64 प्रतिशत रही।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सन् 1917 की रूसी क्रांति को जन्म देने वाली परिस्थितियों की विस्तार से व्याख्या कीजिये।
लोकतंत्र क्या है? इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
भारत की जनसंख्या की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
ग्रीष्म ऋत की भौगोलिक परिस्थितियों का विवेचन कीजिए।
विश्व में लोकतंत्र को प्रोत्साहित करने में नेल्सन मंडेला की भूमिका का उल्लेख कीजिये।
भारत में शिक्षा के विस्तार एवं विकास हेतु क्या-क्या प्रयास किए गए हैं?
रूसी क्रांति और सोवियत संघ के वैश्विक प्रभाव को समझाइये।
जम्मू-कश्मीर के गुजर-बकरवाल समुदाय पर एक टिप्पणी लिखिये।
भारत में पंचवर्षीय योजनाओं में हुए शिक्षा के विकास पर एक टिप्पणी लिखिए।
उपनिवेशी शासन काल के अन्तर्गत चरवाहों के जीवन में क्या परिवर्तन आये?