रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे — अर्थशास्त्र कक्षा 11 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्सअर्थशास्त्ररोजगार-संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे3 Marks
Question
भारत में रोजगार की प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।
✓
Answer
भारत में रोजगार की प्रकृति बहुमुखी है। कुछ लोगों को वर्ष-भर रोजगार प्राप्त होता है तो कुछ लोग वर्ष में कुछ महीने ही रोजगार प्राप्त कर पाते हैं। भारत में अधिकांश मजदूरों को अपने कार्य की उचित मजदूरी नहीं मिल पाती। देश की अधिकांश जनसंख्या गाँवों में निवास करती है अतः कुल श्रम - शक्ति का लगभग तीन - चौथाई भाग गाँवों में निवास करता है। इसी प्रकार श्रम - शक्ति में लगभग 70 प्रतिशत पुरुष श्रमिक हैं जबकि महिला श्रमिकों का अनुपात लगभग 30 प्रतिशत ही है। महिला श्रमिकों का अनुपात शहरों की तुलना में गाँवों में अधिक है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.