ब्रिटिश सरकार द्वारा भेजे गए कैबिनेट मिशन की योजना के अनुसार 1946 में भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया, जिसके स्थायी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चुने गये। संविधान सभा ने एक प्रारुप समिति बनाई, डॉ. भीमराव अम्बेडकर को इसका अध्यक्ष बनाया गया। 13 दिसम्बर, 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा के सामने 'उद्देश्य प्रस्ताव' पेश किया। संविधान सभा के सदस्यों ने, स्वतंत्रता संग्राम से उपजे आदर्शों को ध्यान में रखते हुए। संविधान का निर्माण किया। संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा ने 26 नवम्बर, 1949 को संविधान को स्वीकार कर लिया। परिणामत: 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया।