Question
बिहारीलाल

Answer

जीवन परिचय :-कवि बिहारी जी का जन्म 1603 ई० में ग्वालियर के पास बसुआ (गोविन्दपुर) गाँव में माना जाता है। इनके पिता का नाम पं० केशवराम चौबे था। इन्होंने आचार्य केशवदास जी से काव्य शास्त्र की शिक्षा प्राप्त की । बिहारी जी को अपने जीवन में बहुत कटु अनुभवों का सामना करना पड़ा। बिहारी, जयपुर नरेश मिर्जा राजा जयसिंह के आश्रित कवि माने जाते हैं। जब राजा जयसिंह नई रानी के प्रेमवस में होकर राजकाज के प्रति अपना दायित्व भूल जाते हैं। तब बिहारी जी उन्हें एक दोहा लिखकर भेजते हैं, जिससे प्रभावित होकर राजदरबार में बिहारी जी को सम्मानित किया जाता है। सन् 1662 ई० में बिहारी जी ने "बिहारी सतसई" की रचना की। सन् 1663 ई० में इनका निधन हो गया।
रचनाएँ :-बिहारी सतसई मुक्तक शैली में रचित बिहारी जी की एकमात्र कृति है जिसमे 723 दोहे हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free