Question
बजट किसे कहते हैं?

Answer

बजट-एक योजना के रूप में बजट अपेक्षित परिणामों की गणनात्मक शब्दों में विवेचना है। इसमें इच्छित परिणामों की प्राप्ति के लिए समय, सामग्री, धन तथा अन्य साधनों के उपयोग की योजना- दी हुई रहती है। दूसरे शब्दों में, बजट एक ऐसी योजना है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं और इन्हें प्राप्त करने के समय, धन और अन्य साधनों के व्यय के अनुमान दिये जाते हैं। बजट का संचालन नियन्त्रण प्रक्रिया का अंग है। इसके फलस्वरूप, प्रबन्धक वास्तविक प्रगति की बजट की प्रगति से तुलना कर सकते हैं और यह निश्चित कर सकते हैं कि यदि कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं किये जा सके तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

स्थायी पूँजी का अर्थ समझाइये। एक कम्पनी की स्थायी पूँजी को निर्धारित करने वाले कोई चार घटक संक्षेप में समझाइये।
व्यावसायिक पर्यावरण के महत्त्व के निम्न बिन्दुओं को समझाइये :
(1) नियोजन एवं नीति निर्धारण में सहायता
(2) निष्यादन में सुधार।
प्रबन्ध एक सामूहिक क्रिया है। स्पष्ट कीजिए।
नियन्त्रण की तकनीक के रूप में बजटीय नियन्त्रण से क्या अभिप्राय है ? इसके किन्हीं तीन लाभों का उल्लेख कीजिये।
प्रबन्ध के सामाजिक उद्देश्यों को संक्षेप में समझाइये।
प्राथमिक तथा द्वितीयक बाजार में दो अन्तर बतलाइये।
“वित्तीय बाजार एक अर्थव्यवस्था में दुर्लभ संसाधनों के विनियोजन में बहुत से महत्त्वपूर्ण कार्य निष्पादित कर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।" ऐसे किन्हीं चार कार्यों की व्याख्या कीजिये।
निम्न को समझाइये-
(i) ब्याज आवरण अनुपात (आई. सी. आर.)
(ii) निवेश पर आय (आर. ओ. आई.)
अनौपचारिक सम्प्रेषण क्या है? 
प्रबन्ध के निम्न सिद्धान्तों को समझाइये-
(i) अनुशासन एवं
(ii) समन्वय, न कि मतभेद।