Question
ब्रायोफाइट का आर्थिक महत्त्व बताइये।

Answer

इन पादपों का कम आर्थिक महत्त्व है। परन्तु कुछ मॉस शाकाहारी, स्तनधारियों व पक्षियों तथा अन्य प्राणियों को भोजन प्रदान करते हैं। स्फेग्नम की कुछ जातियों से पीट प्राप्त होता है जिसे जलाने में उपयोग करते हैं। पीट का उपयोग पैकिंग तथा सजीव पदार्थों को स्थानांतरित करने में करते हैं। मॉस पादपों का उपयोग रुई के स्थान पर ड्रेसिंग करने में द्वितीय विश्व युद्ध में लिया गया था क्योंकि इनमें जल रोकने की क्षमता अधिक होती है। मॉस इस प्रकार के पौधे हैं जो सर्वप्रथम चट्टानों पर उगते हैं, ये चट्टानों को अपघटित कर अन्य उच्च कोटि के पौधों के उगने योग्य बनाते हैं। मॉस चट्टान का अपघटन कर मिट्टी की परत बना देते हैं। अतः पारिस्थितिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

लाभकारी कवकों का वर्णन कीजिये।
कारण सहित बताइये किसी व्यक्ति में वैसोप्रेसिन की कमी हो जाए तो उसको प्यास अधिक लगती है, क्यों?
श्वसनाधार तथा ऑक्सीडेटिव फॉस्फोरिलीकरण को समझाइये।
इथाइलीन (Ethylene) के कार्यों का उल्लेख कीजिए।
पुष्पदल विन्यास किसे कहते हैं? सरसों के पौधे (कटुंब ब्रेसिकेसी) के पुष्पी चित्र बनाइए एवं पुष्प सूत्र लिखिए।
डाइसैकेराइड्स एवं पॉलीसैकेराइड्स में कोई चार अन्तर लिखिए।
लसीका तन्त्र किसे कहते हैं? लसीका के कार्यों का वर्णन कीजिए।
निम्न के कार्य बताइए:
  1. मेढक की मूत्रवाहिनी
  2. मैलपिगी नलिका
  3. केंचुए की देहभित्ति
पादप स्वपोषी है। क्या आप ऐसे कुछ पादपों को बता सकते हैं, जो आंशिक रूप से परपोषित हैं?
संकुचन के लिए पेशी किस प्रकार उत्तेजित होती है?