Question
चार्ली चैप्लिन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए।

Answer

चार्ली चैप्लिन का व्यक्तित्व मुखर, प्रभावशाली एवं सुलझा हुआ था। वह हँसमुख आदमी थे। प्रत्येक व्यक्ति के लिए दूसरों पर हँसना आसान कार्य है लेकिन स्वयं को हँसी का पात्र बनाना उतना ही मुश्किल होता है। चार्ली के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यही रही कि उन्होंने इस कठिन कार्य को आसान कर दिखाया। वह फिल्मों में गंभीर से गंभीर विषयों पर स्वयं हँसते थे और कब करुणा को हास्य में परिवर्तित कर देते थे, पता ही नहीं चलता था।
चार्ली ने अपने जीवन में इतनी बेहतरीन फिल्में बनाईं कि आज भी आम आदमी आनन्द का अनुभव करता है। चार्ली चैप्लिन हास्य फिल्मों का महान अभिनेता और निर्देशक था। उसका चमत्कार था कि पागलखाने के मरीज से लेकर आईंस्टाइन जैसे महान प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति भी उसकी फिल्मों को सूक्ष्मतम रसास्वादन के साथ देख सकते थे। 

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

तुलसीदास जी ने लक्ष्मण की कौन-कौनसी विशेषताओं का चित्रण किया है? वर्णन कीजिए।
चार्ली चैप्लिन व उनकी फिल्में दर्शक वर्ग पर क्या छाप छोड़ती हैं?
"जूझ" शीर्षक के औचित्य पर विचार करते हुए कथा नायक की चारित्रिक विशेषताओ का विश्लेषण कीजिए।
आप बाजार की भिन्न-भिन्न प्रकार की संस्कृति से अवश्य परिचित होंगे। मॉल की संस्कृति और सामान्य बाजार और हाट की संस्कृति में आप क्या अन्तर पाते हैं? पर्चेजिंग पावर आपको किस तरह के बाजार में नजर आती है?
कवि किस प्रकार के दण्ड की अपेक्षा अपने प्रिय से चाहता है? कविता 'सहर्ष स्वीकारा है' के आधार पर व्यक्त कीजिए।
सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए किन विशेषताओं का होना आवश्यक है? पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
कवि कुँवर नारायण के रचनात्मक योगदान को बताते हुए उनके जीवन-चरित्र पर भी संक्षिप्त में प्रकाश डालिए।
जैहउँ अवध कवन मुहुँ लाई। नारि हेतु प्रिय भाई गँवाई॥ 
बरु अपजस सहतेऊँ जग माहीं। नारि हानि बिसेष छति नाहीं॥ 
भाई के शोक में डूबे राम के इस प्रलाप-वचन में स्त्री के प्रति कैसा सामाजिक दृष्टिकोण संभावित है? 
स्त्री माया न जोड़े' यहाँ 'माया' शब्द किस ओर संकेत कर रहा है? स्त्रियों द्वारा माया जोड़ना प्रकृति-प्रदत्त नहीं, बल्कि परिस्थितिवश है। वे कौनसी परिस्थितियाँ होंगी जो स्त्री को माया जोड़ने के लिए विवश कर देती हैं?
लेखक विष्णु खरे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालिए।