Questions

प्रश्न के उत्तर 60 से 80 शब्दों में लिखिये ।[3M]

Take a timed test

6 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 13 Marks
लेखक विष्णु खरे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालिए।
Answer
हिन्दी कविता और आलोचना में विष्णु खरे एक विशिष्ट हस्ताक्षर हैं। इनका जन्म 1940 ई. में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुआ। ये विश्व सिनेमा के अच्छे जानकार हैं। ये फिल्मों को समाज, समय और विचारधारा के आलोक में देखते हैं। इनकी प्रमुख रचनाएँ कविता संग्रह-एक गैर रूमानी समय में, खुद अपनी आँख से, सबकी आवाज पर्दे में, पिछला बाकी। आलोचना-आलोचना की पहली किताब, सिनेमा पढ़ने के तरीके आदि। इनको रघुवीर सहाय सम्मान, शिखर सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, फिनलैंड का राष्ट्रीय सम्मान, नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ दि व्हाइट रोज आदि से सम्मानित किया किया जा चुका है।
View full question & answer
Question 23 Marks
चार्ली चैप्लिन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए।
Answer
चार्ली चैप्लिन का व्यक्तित्व मुखर, प्रभावशाली एवं सुलझा हुआ था। वह हँसमुख आदमी थे। प्रत्येक व्यक्ति के लिए दूसरों पर हँसना आसान कार्य है लेकिन स्वयं को हँसी का पात्र बनाना उतना ही मुश्किल होता है। चार्ली के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यही रही कि उन्होंने इस कठिन कार्य को आसान कर दिखाया। वह फिल्मों में गंभीर से गंभीर विषयों पर स्वयं हँसते थे और कब करुणा को हास्य में परिवर्तित कर देते थे, पता ही नहीं चलता था।
चार्ली ने अपने जीवन में इतनी बेहतरीन फिल्में बनाईं कि आज भी आम आदमी आनन्द का अनुभव करता है। चार्ली चैप्लिन हास्य फिल्मों का महान अभिनेता और निर्देशक था। उसका चमत्कार था कि पागलखाने के मरीज से लेकर आईंस्टाइन जैसे महान प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति भी उसकी फिल्मों को सूक्ष्मतम रसास्वादन के साथ देख सकते थे। 
View full question & answer
Question 33 Marks
चार्ली चैप्लिन के भारतीयकरण से क्या अभिप्राय है?
Answer
चार्ली ने स्वयं पर हँसना सिखाया है जबकि भारतीय हास्य परम्परा में सदैव दूसरों पर हँसा जाता है। इसमें दूसरों को पीड़ित करने वालों की प्रायः हँसी उड़ाई जाती है। जबकि चार्ली स्वयं अपनी कमजोरियों, अपनी फजीहतों, अपनी विवशताओं तथा अपनी नाकामियों पर हँसता और हँसाता है। भारतीय हास्य परम्परा में करुण और हास्य रस का मेल नहीं दिखाया जाता जबकि चार्ली करुण दृश्य के फौरन बाद एकाएक हँसा देते हैं और हँसते हुए को पलभर बाद रुला देते हैं। ऐसा कर वे करुण और हास्य रस में समन्वय करा देते हैं। चार्ली ने भारतीयों को अपने पर हँसना सिखाया और यही चार्ली का भारतीयकरण है।
View full question & answer
Question 43 Marks
चार्ली चैप्लिन व उनकी फिल्में दर्शक वर्ग पर क्या छाप छोड़ती हैं?
Answer
चार्ली चैप्लिन ने हास्य कलाकार के रूप में पूरी दुनिया के बहुत बड़े दर्शक वर्ग को हँसाया है। उनकी फिल्मों ने फिल्म-कला को लोकतांत्रिक बनाने के साथ-साथ दर्शकों की वर्ग एवं वर्ण व्यवस्था को भी तोड़ा। चार्ली ने कला में बुद्धि की अपेक्षा भावना को महत्त्व दिया है। बचपन के संघर्षों ने चार्ली के भावी फिल्मों की भूमि तैयार कर दी थी। 
भारतीय कला और सौन्दर्यशास्त्र में करुणा का हास्य में परिवर्तन भारतीय परम्परा में नहीं मिलता लेकिन चार्ली का जादुई अभिनय हर देश, संस्कृति व सभ्यता को अपना लगता है। भारतीय जनता ने भी चार्ली को सहज भाव से स्वीकार किया है। भारतीय सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार राजकपूर को चार्ली का भारतीयकरण कहा गया है। चार्ली की फिल्मों ने करुणा और हास्य में सामंजस्य स्थापित कर फिल्मों को सार्वभौमिक रूप प्रदान किया
View full question & answer
Question 53 Marks
चार्ली चेप्लिन के फिल्मों की विशेषताएँ बताइये।
Answer
चार्ली की फिल्मों में हास्य और करुणा का अदभत सामंजस्य है। उनकी फिल्मों में भाषा का प्रयोग बहुत कम है। चार्ली की फिल्मों में बुद्धि की अपेक्षा भावना का महत्त्व अधिक है। उनकी फिल्मों में सार्वभौमिकता है। चार्ली किसी को भी विदेशी नहीं लगते वरन् सभी उनमें अपनी छवि देखते हैं। 
चार्ली ने फिल्मों को लोकतांत्रिक बनाया और फिल्मों में व्याप्त वर्ण तथा वर्ग व्यवस्था को तोड़ा। चार्ली सदैव अपनी फिल्मों में युवा दिखते हैं और यह युवापन उनके जोश, साहस, बुद्धि व अद्भुत समझ का भी प्रतीक बनता है। कालस्थिति को बदलने का सामर्थ्य भी युवाओं द्वारा ही संभव माना जाता है। यही कारण है कि उनकी फिल्मों में उनकी सामर्थ्यपूर्ण भूमिका एक नवीन संदेश प्रसारित करती है। 
View full question & answer
Question 63 Marks
चाली के जीवन पर प्रभाव डालने वाली मुख्य घटनाएँ कौन-सी थीं?
Answer
चार्ली के जीवन में प्रथम घटना उस समय की है जब चार्ली बीमार थे और उसकी माँ उन्हें ईसा मसीह की जीवनी पढ़कर सुना रही थी। ईसा के सूली पर चढ़ने के प्रसंग तक आते-आते माँ-बेटा दोनों रोने लगे। इस घटना ने चार्ली को स्नेह, करुणा और मानवता जैसे उच्च जीवन मूल्य दिए। दूसरी घटना बालक चार्ली कसाईखाने में रोज सैकड़ों जानवरों को कटते देखता था। 
एक दिन एक भेड़ कसाई की पकड़ से छूट भागी। उसे पकड़ने की कोशिश में कसाई कई बार फिसला, जिसे देखकर लोग हँसने लगे, ठहाके लगाने लगे। जब भेड़ को कसाई ने पकड़ लिया तब उसके मरने की सोच कर बालक चार्ली रोने लगा। इन्हीं दो घटनाओं ने उसकी भावी फिल्मों में त्रासदी और हास्योत्पादक तत्त्वों की भूमिका तय कर दी। 
View full question & answer