Question
$\cos ^{-1}\left(-\frac{1}{\sqrt{2}}\right)$का मुख्य मान ज्ञात कीजिए।

Answer

मान लीजिए $\cos ^{-1}\left(-\frac{1}{\sqrt{2}}\right)$ = $\theta$ $ \Rightarrow $ $\cos \theta$ = $-\frac{1}{\sqrt{2}}$
हमें ज्ञात है कि $\cos ^{-1} \theta$ की मुख्य मान का परिसर [0, $\pi$] है।
$\therefore$ $\cos \theta=-\frac{1}{\sqrt{2}}$ = $-\cos \frac{\pi}{4}$ = $\cos \left(\pi-\frac{\pi}{4}\right)$ $[\because \cos (\pi-\theta)=-\cos \theta]$
$\Rightarrow $ $\theta=\frac{3 \pi}{4}$, जहाँ $\theta \in[0, \pi]$ $\Rightarrow$ $\cos ^{-1}\left(-\frac{1}{\sqrt{2}}\right)$ = $\frac{3 \pi}{4} $
अतः $\cos ^{-1}\left(-\frac{1}{\sqrt{2}}\right)$ का मुख्य मान $ \frac{3 \pi}{4}$ है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

समान परिमाण वाले दो संरेख सदिश समान होते हैं।
निर्धारित कीजिए कि नीचे दिए गए प्रकार से परिभाषित संक्रिया $*$ से एक द्विआधारी संक्रिया प्राप्त होती है या नहीं। उस दशा में जब $*$ एक द्विआधारी संक्रिया नहीं है, औचित्य भी बतलाइए।
$Z^+$ में, संक्रिया $ *, a * b=|a-b|$ द्वारा परिभाषित
समतल के अभिलंब की दिक्-कोसाइन और मूल बिंदु से दूरी ज्ञात कीजिए: x + y + z = 1
बिंदु $(2, 3, -5)$ की समतल $x + 2y - 2z = 9$ से दूरी ज्ञात कीजिए।

सिद्ध कीजिए कि f(x) = 2x द्वारा प्रदत्त फलन f : $ \mathbf{N} \rightarrow \mathbf{N}$, एकैकी है किंतु आच्छादक नहीं है।

यदि A और B ऐसी घटनाएँ हैं कि A $\subset$ B तथा P(B) $ \neq$ 0, तो निम्न में से कौन ठीक है:
यदि A = $ \left[\begin{array}{ccc} 1 & -2 & 3 \\ -4 & 2 & 5 \end{array}\right] $ और B = $\left[\begin{array}{ll} 2 & 3 \\ 4 & 5 \\ 2 & 1 \end{array}\right] $, तो AB तथा BA ज्ञात कीजिए। दर्शाइए कि AB $\neq $ BA
$4 \times 4$ क्रम का इकाई आव्यूह लिखिए।
आव्यूह $A =\left[\begin{array}{cccc}4 & -2 & 3 & 8 \\ 1 & 0 & -5 & 7 \\ 2 & 3 & 8 & 4\end{array}\right]$ में
(A) कितनी पंक्तियाँ हैं?    (B) कितने स्तम्भ हैं?
(C) इसका क्रम क्या है?    (D) इसमें कुल कितने तत्व हैं?
एक दंपति के दो बच्चे हैं दोनों बच्चों के लड़की होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए यदि यह ज्ञात है कि बड़ा बच्चा लड़की है।