PART - 2 - इकाई पाँच - CH - 15 शरीर द्रव तथा परिसंचरण — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 2 - इकाई पाँच - CH - 15 शरीर द्रव तथा परिसंचरण3 Marks
Question
एकल परिसंचरण को आरेख बनाकर समझाइए।
✓
Answer
इस प्रकार का परिसंचरण मछलियों में पाया जाता है। मछलियों के हृदयों में दो ही कक्ष होते हैं जिसमें क्रमशः एक आलिन्द (Auricle) तथा एक निलय (Ventricle) होता है। मछलियों में हृदय विऑक्सीजनित (Deoxygenated) रुधिर को पम्प करता है जो क्लोमो द्वारा ऑक्सीजनित (Oxygenated) होकर शरीर के विभिन्न भागों में पहुँचाया जाता है तथा वहाँ से विऑक्सीजनित रुधिर हृदय में वापस आता है। इस क्रिया को एकल परिसंचरण (Single circulation) कहते हैं। रुधिर का हृदय में एक बार आना एकल परिसंचरण कहलाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.