एंजिना पेक्टोरिस एवं हृदय आघात (Angina Pectoris and Heart Shock) - यह हृदय पेशियों की एक प्रकार की ऐंठन है। हृदय पेशियों को जब किसी कारण से O2 की आपूर्ति बन्द हो जाती है या बहुत कम O2 मिलती है तब ये मृत हो जाती हैं। इससे सीने एवं हृदय में कष्टकारी दर्द होता है। दर्द का कारण हृदय पेशियों में लैक्टिक अम्ल की मात्रा में वृद्धि होना है। ऐसी स्थिति घातक होती है। हृदय आघात के कई कारण हो सकते हैं- कोरोनरी धमनी में थक्का बन जाने के कारण (थ्रोम्बोसिस) या रुधिर वाहिका में रुकावट आ जाने के कारण यह रोग हो जाता है। व्यक्ति का अधिक मोटा होना, धूम्रपान, उच्च रुधिर दाब, कम व्यायाम, रुधिर में कोलेस्टेरॉल की मात्रा अधिक होना ऐसे कारक हैं, जिनसे हृदय आघात का खतरा बढ़ जाता है।