Question
फल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer

फल पुष्पी पादपों अर्थात् एंजियोस्पर्म का एक महत्त्वपूर्ण लक्षण है। फल अन्य किसी भी पादप समूह में नहीं पाया जाता है। फल एक परिपक्व अण्डाशय है जो निषेचन के उपरान्त विकसित होता है। यदि कोई फल बिना निषेचन के बनता है तो उसे अनिषेकी फल (Parthenocarpic fruit) कहते हैं।
सामान्यतः एक फल में फलभित्ति तथा बीज होते हैं। फल भित्ति शुष्क या गूदेदार हो सकती है। जब फल भित्ति मोटी व गूदेदार होती है तब उसमें तीन भित्तियां या परतें होती हैं। सबसे बाहरी फल भित्ति को बाह्यफल भित्ति, मध्य की मध्यफल भित्ति तथा सबसे भीतरी को अंतः फल भित्ति कहते हैं।
आम व नारियल अष्ठिल (Drupe) प्रकार के फल हैं। ये फल एकांडपी, ऊर्ध्ववर्ती अण्डाशय से विकसित होते हैं व इनमें केवल एक बीज होता है। आम में सबसे बाहरी छिलका बाह्यफल भित्ति होता है, मध्य का गूदेदार, खाने योग्य मध्यफल भित्ति तथा सबसे अन्दरी अन्तः फल भित्ति कठोर पथरीली होती है। नारियल में मध्यफल भित्ति तंतुमयी होती है

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

उदाहरण सहित निम्नलिखित शब्दवली का संक्षिप्त वर्णन करो- प्रथम तंतु
एक पौधे को बाहर से देखकर क्या आप बता सकते हैं कि वह $C _3$ है अथवा $C _4$? कैसे और क्यों?
यदि मूलभूत लक्षण ज्ञात न हों तो प्राणियों के वर्गीकरण में आप क्या परेशानियाँ महसूस करेंगे?
हेमीकार्डेटा के कौनसे लक्षण कार्डेटा संघ के समान हैं?
शैवाल का आर्थिक महत्त्व बताइये।
कवक (Fungi) जगत के वर्गों का तुलनात्मक विवरण निम्नलिखित बिंदुओं के अन्तर्गत कीजिए -
  1. पोषण की विधि
  2. जनन की विधि
भेद स्पष्ट करें:
रक्त एवं लसीका
विषम बीजाणुता क्या है? इसकी सार्थकता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखो। इसके दो उदाहरण दो।
पत्तियों के विभिन्न रूपांतरण पौधे की कैसे सहायता करते हैं?
पश्च मस्तिष्क पर टिप्पणी लिखिए-