Question
फोरेज क्षेत्र को स्पष्ट कीजिए।

Answer

फोरेज क्षेत्र (Forage Area) - अत्यधिक स्थिर पोषक तत्वों को जड़ें केवल अपनी सतह के पास आने पर ही अवशोषित कर पाती हैं जबकि अत्यधिक गतिशील पोषक तत्व सम्पूर्ण जड़ क्षेत्र से भी जड़ों द्वारा अवशोषित किए जा सकते हैं। पौध वृद्धि के लिए जड़ें जिस जड़ क्षेत्र से पोषक तत्वों को अवशोषित करती हैं, वह जड़ क्षेत्र फोरेज क्षेत्र कहलाता है। स्थिर तत्वों के लिए जड़ों की सतह का क्षेत्र और अत्यधिक गतिशील तत्वों के लिए पूरा जड़ क्षेत्र ही फोरेज क्षेत्र कहलाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free