फूलगोभी (Cauliflower)-फूलगोभी का क्रूसीफेरी कुल की सब्जियों में एक प्रमुख स्थान है। इसकी खेती मुख्य रूप से श्वेत, अविकसित व गठे हुए पुष्पकुंज (कर्ड) के लिए की जाती है जिसका प्रयोग सब्जी, सूप, अचार, सलाद, बिरयानी, पकोड़ा इत्यादि बनाने में किया जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी इसका बहुत महत्त्व है। यह पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ मधुमेह रोग के निदान में अत्यन्त लाभदायक है। फूलगोभी उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। राजस्थान में भी इसको बहुतायत से उगाया जाता है। यह प्रोटीन, कैल्सियम, विटामिन ए व विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है।