Question
मिश्रित 'हे' से आप क्या समझते हैं ?
मिश्रित 'हे'- जब फलीदार और बिना फलीदार फसलों को मिलाकर 'हे' बनाई जाती है तो उसे मिश्रित 'हे' कहते हैं। मिश्रित 'हे' फलीरहित 'हे' से उत्तम होती है। इसकी उत्तमता फलीदार फसल की मात्रा पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए सोयाबीन और सूडान घास, जई और मटर इसके अतिरिक्त अन्य प्रकार के भी मिश्रण लेकर 'हे' बनायी जाती है। इन 'हे' को बनाने के लिए फसल को जल्दी काट लेना चाहिए ताकि प्रोटीन की मात्रा अधिक मिल सके।
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.