यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनयूरोप में राष्ट्रवाद का उदय3 Marks
Question
गेरीबाल्डी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
गेरीबाल्डी इटली का एक महान स्वतन्त्रता सेनानी था। उसका जन्म 1807 में हुआ था। 1833 में वह 'यंग इटली' का सदस्य बन गया और 1834 में पीडमांट के गणतन्त्रीय विद्रोह में भाग लिया। विद्रोह कुचले जाने पर गैरीबाल्डी दक्षिणी अमेरिका भाग गया। 1854 में उसने इटली लौटकर विक्टर इमेनुएल द्वितीय का समर्थन किया। 1860 में उसने दक्षिण इटली की तरफ 'हजारों लोगों का अभियान' का नेतृत्व किया। इस अभियान में स्वयंसेवकों की संख्या 30,000 तक पहुंच गई। इन्हें 'रेड शर्ट्स' के नाम से जाना गया। 1860 में सिसली और नेपल्स पर गैरीबाल्डी का अधिकार हो गया और इन्हें सार्जीनिया-पीडमांट में मिला लिया गया। 1867 में गैरीबाल्डी ने रोम पर आक्रमण किया लेकिन पराजित हुए। अन्ततः 1870 में पेपल राज्य इटली में शामिल हुए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.