Question
सड़क परिवहन के महत्त्व को समझाइए।

Answer

सड़क परिवहन रेल परिवहन की तुलना में निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है-
रेल मार्गों की अपेक्षा सड़कें बनाना सरल है। इनको तीव्र ढाल, वनों तथा मरुस्थलों में भी बनाया जा सकता है।
अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ तथा विच्छिन्न भू-भागों पर भी सड़कें बनाई जा सकती हैं।
इसके निर्माण में अपेक्षाकृत कम राशि खर्च करनी पड़ती है।
थोड़ी दूरी की यात्रा के लिए रेल मार्गों की तुलना में सड़कें अधिक उपयोगी तथा सुविधाजनक हैं।
शीघ्र खराब होने वाली वस्तुओं के परिवहन के लिए सड़क मार्ग अधिक उपयोगी सेवायें प्रदान करते हैं।
सड़क मार्ग मण्डियों, कारखानों, घरों तथा खेतों को आपस में जोड़ते हैं।
सड़कें, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को भी जोड़ती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

राष्ट्रीय ताप विद्युत गृह द्वारा पर्यावरण प्रबन्धन किस प्रकार किया जाता है? बताइए।
शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बी.एम.आई.) किसे कहते हैं? इसकी गणना किस प्रकार की जाती है?
संघीय व्यवस्था की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं को रेखांकित कीजिए।
रेशम मार्ग का महत्त्व बताइए।
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम के तहत स्थापित त्रिस्तरीय न्यायिक तन्त्र को स्पष्ट कीजिए।
उन्नीसवीं शताब्दी के यूरोप में बच्चों, महिलाओं और मजदूरों के रूप में नये पाठक वर्ग का किस प्रकार से विकास हुआ?
बाँध क्या है? इसके निर्माण के उद्देश्य बताइये।
बीसवीं सदी के प्रथम दशक तक भारत में औद्योगीकरण की व्यवस्था में आए परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
भारत में राजनीतिक दलों के सम्बन्ध में चुनाव आयोग की क्या भूमिका है?
जाति किस प्रकार राजनीतिग्रस्त हो जाती है? स्पष्ट करें।