Question
गोबर खाद के मुख्य घटकों पर लेख लिखिए।

Answer

गोबर की खाद के मुख्य घटक- गोबर की खाद के तीन मुख्य घटक (अवयव) गोबर, मूत्र और बिछावन हैं।
1. गोबर- पशुओं के मल (गोबर) के ठोस पदार्थ में कई अघुलनशील व बिना पचे पदार्थ होते हैं। इसके अतिरिक्त 0.3-0.7 प्रतिशत नाइट्रोजन, 0.25 प्रतिशत फॉस्फोरस व 0.3-0.5 प्रतिशत पोटैशियम तथा कुछ गौण व सूक्ष्म पोषक तत्व आदि होते हैं।
2. मूत्र- मूत्र का मुख्य अवयव यूरिया है, यह 2 प्रतिशत होता है। इसके अतिरिक्त मूत्र में अनेक रासायनिक पदार्थ घुलनशील अवस्था में होते हैं। मूत्र में नाइट्रोजन 0.4-1.35 प्रतिशत, फॉस्फोरस 0.05-0.10 प्रतिशत व पोटैशियम 0.5-2.0 प्रतिशत होता है।
3. बिछावन- पशुओं के मूत्र को शोषित करने के लिये बिछावन का प्रयोग करते हैं। बिछावन में पौधे के लिये आवश्यक पोषक तत्व भी उपलब्ध अवस्था में पाये जाते हैं। बिछावन से खाद के ढेर में वायु का संचार अच्छा होता है, जिससे जीवाणुओं की क्रियाशीलता बढ़ती है तथा खाद सड़ने में मदद मिलती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free