बहुकोशिकीय जीव बड़े तथा अधिक जटिल होते हैं जबकि एक कोशिकीय जीव अत्यधिक छोटे तथा सरल बनावट वाले होते हैं। बहुकोशिकीय जीवों के एककोशिकीय जीवों की तुलना में अधिक जटिल होने के कारण अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। विसरण से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए किसी भी कोशिका का सीधे वातावरण के संपर्क में होना अनिवार्य है जबकि बहुकोशिकीय जीवों में ऐसा नहीं होता है। साथ ही विसरण से ऑक्सीजन प्राप्त करने की गति काफी धीमी तथा कम होती है, जिसके कारण बहुकोशिकीय जीवों में यदि विसरण से ऑक्सीजन की पूर्ति हो, तो ऑक्सीजन की मात्रा उसके लिए अपर्याप्त होगी।
इसी कारण हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में विसरण द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो सकती हैं।