जीवन परिचय:-कवि हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को इलाहाबाद के पास प्रतापगढ़ जिले के छोटे से गाँव बाबूपट्टी में हुआ था. इन्हें छाया वाद का कवी कहा जाता हैं । हरिवंशराय जी प्रताप नारायण श्रीवास्तव एवम सरस्वती देवी के बड़े बेटे थे. हरिवंशराय जी अपनी शिक्षा म्युनिसिपल स्कूल से शुरू की थी, इसके बाद वे उर्दू सीखने के लिए कायस्त स्कूल चले गए. 1938 में इन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में MA किया और 1952 तक वे इसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रहे. इस दौरान वे देश की स्वतंत्रता के लिए महात्मा गाँधी से भी जुड़े, 1952 में इंग्लिश लिटरेचर में PHD करने के लिए इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी चले गए. इसके बाद वे अपने नाम के आगे श्रीवास्तव की जगह बच्चन लगाने लगे. वे दुसरे भारतीय थे जिन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई थी. वापस आकर वे फिर से यूनिवर्सिटी में पढ़ने लगे साथ ही साथ ऑल इंडिया रेडियो अलाहाबाद में काम करने लगे. हरिवंशराय जी का 18 जनवरी 2003 में 95 वर्ष की आयु में बम्बई में निधन हो गया।
रचनाओं:- मधुशाला (1933), मधुबाला (1936) और मधुकलश (1937) शामिल हैं।