Question
इनके बीच अन्तर बताएँ-
एक्टिन और मायोसिन
एक्टिन और मायोसिन
| क्र.सं | एक्टिन (Actin) | मायोसिन (Myosin) |
| 1. | ये पतले तन्तु (Filaments) होते हैं। | जबकि ये मोटे तन्तु होते हैं। |
| 2. | एक्टिन कम अणुभार वाला तन्तुमय प्रोटीन है। (आणविक भार 60000) | इसका अणुभार अधिक होता है। (अणुभार 500000) |
| 3. | एक्टिन का अणु गोलाकार G प्रोटीन के रूप में होता है। | मायोसिन अणु की आकृति टेडपोल के समान होती है। |
| 4. | लवण व ATP की उपस्थिति में G-एक्टिन के अणु एक-दूसरे के साथ मिलकर F-एक्टिन (Fibrous actin) में परिवर्तित हो जाते हैं। | मायोसिन अणु प्रोटीन अपघटनीय एन्जाइम ट्रिप्सिन (Trypsin) द्वारा दो भागों में विभक्त हो जाता है- (i) भारी मेरोमायोसिन, (ii) हल्का मेरोमायोसिन । |
| 5. | एक्टिन तन्तु में कैल्सियम एक्टिनेट (Calcium Actinate) के रूप में पाया जाता है, जिसके एक अणु में चार Cat होते हैं। | मायोसिन तन्तु में मायोसिन प्रोटीन मैग्नेशियम मायोसिनेट (Magnesium Myosinate) के रूप में पाया जाता है, जिसके एक अणु में एक Mg++ होता है। |
| 6. | प्रत्येक एक्टिन सूत्र 3 मायोसिन सूत्रों से घिरा होता है। | प्रत्येक मायोसिन सूत्र 6 एक्टिन सूत्रों से घिरा होता है। |
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.