Question
जीवन में खेलकूद का स्थान

Answer

जीवन की सफलता के लिए शारीरिक, मानसिक तथा मौलिक विकास का होना अति आवश्यक है। इसके लिए व्यायाम या खेल बहुत अनिवार्य है। खेलों से हम अनुशासन, संगठन, आज्ञा पालन, साहस, आत्मविश्वास तथा एकाग्रचितता जैसे गुणों को प्राप्त करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, खेलकूद आवश्यक है। प्राणायाम योगासन, दंड-बैठक आदि से शरीर की पुष्टि हो सकती है लेकिन इनसे भरपूर मनोरंजन नहीं होता है। दौड, कूद, खों-खों, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेलों में व्यायाम के साथ-साथ हमारी पूरा मनोरंजन भी होता है। खेलकूद से केवल हमारा शरीर की पुष्ट नहीं होता बल्कि खेल के मैदानों में आज्ञाकारिता, अनुशासन, धैर्य, संयम, सहिष्णुता, सहयोग, एकता, त्याग, जैसे गुण अनायास ही प्राप्त हो जाते हैं। खेलों से राष्ट्रीय एकता की भावना पुष्ट होती है। आज देश-विदेश में अनेक स्तरों पर खेलों का आयोजन होता है। प्रांतीय, राष्ट्रीय, राष्ट्रमंडलीय, एशियाई तथा ओलंपिक आदि खेलों का नियमित रूप से आयोजन होता रहता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free