CBSE BoardEnglish MediumSTD 8HINDI - A (वसंत)लेखन - विभाग1 Mark
Question
परिश्रम की महिमा
✓
Answer
परिश्रम सफलता की कुंजी है। यह सभी प्रकार की उपलब्धि तथा सफलता का आधार है। परिश्रमी व्यक्तियों ने मानव जाति के उत्थान में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। परिश्रम से कठिन से कठिन काम भी आसान हो जाता है। मेहनत से जी चुराने वाला व्यक्ति आलसी बन जाता है। उसे जीवन में किसी प्रकार का लाभ नहीं होता। उसमें कार्य के प्रति उमंग, उत्साह और जोश नहीं होता। परिश्रमी व्यक्तियों ने वैज्ञानिक उन्नति में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी है। अपने परिश्रम के बलबूते मनुष्य अंतरिक्ष में जा चुका है। परिश्रमी व्यक्ति ही सदैव सफलता प्राप्त करता है। अतः हमें सभी कार्य सदैव परिश्रमपूर्वक करना चाहिए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.