जल प्रदूषण के मुख्य स्त्रोत निम्नलिखित हैं-
1. निश्चित स्रोत - इस प्रकार के जल प्रदूषक स्रोतों को किसी स्थान विशेष पर तुरन्त पहचाना जा सकता है तथा ये पूर्व परिचित स्रोत होते हैं, जैसे-
(i) औद्योगिक अपशिष्ट विसर्जन
(ii) शोधन संयंत्र, डेयरी उद्योग तथा चमड़ा उद्योग से स्रावित पदार्थ
(iii) नगर मल व्यसन का रिसाव, संयुक्त मल जल का अधिप्रवाह तथा अपरिष्कृत मल बिसर्जन निक्षालन अवक्षेप तथा स्वच्छतापरक भूमि भराव
(iv) वायुवीय अवपात।
2. अनिश्चित स्रोत - (i) कृषि सिंचाई तथा कृषि कार्य
(ii) पशुधन बहिःस्त्राव तथा पशु बाड़ों की गतिविधियाँ
(iii) भूमंडलीय जनित प्राकृतिक लवणता तथा वनीकरण
(iv) भूतलीय जल का प्राकृतिक पर्यावरण के माध्यम से बहना
(v) खनिजों का विलीनीकरण व वायुवाहित समुद्री लवण तथा खनन गतिविधियाँ
(vi) तेल क्षेत्रों से लवण जल का विसर्जन व शहरी क्षेत्रों से तेल तथा ग्रीस युक्त प्रवाह
(vii) घरेलू कूड़ा-करकट, निर्माण सम्बन्धी गतिविधियाँ तथा रेडियो सक्रिय तत्व।