दुग्ध रसायन — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानदुग्ध रसायन3 Marks
Question
लैक्टोज का पोषक महत्त्व लिखिए।
✓
Answer
लैक्टोज का पोषक महत्त्व निम्नलिखित है- (1) लैक्टोज दूध के ऊर्जा मान में वृद्धि करता है। (2) यह शरीर में विटामिन संश्लेषण में सहायता करता है। (3) यह आंत द्वारा कैल्शियम तथा फास्फोरस के अवशोषण में सहायता करता है। (4) लैक्टोज आंत में लैक्टिक अम्ल उत्पन्न करता है जो अम्ल उत्पादक जीवों के विकास को प्रोत्साहित कर पैथोजेनिक (रोगकारी) जीवाणुओं की वृद्धि को रोकता है। (5) दूध, मस्तिष्क तथा तंत्रिका तन्तुओं में उपस्थित लैक्टोज का मुख्य स्रोत है। लैक्टोज का अवयव ग्लैक्टोज मस्तिष्क तथा नाड़ी संस्थान के लिए आवश्यक है। (6) लैक्टोज अन्य शर्कराओं की अपेक्षा अधिक स्वास्थ्यवर्धक है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.