Question
काली मृदा की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

Answer

काली मृदा (रेगर मृदा) के क्षेत्र-काली मृदाएँ महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, मालवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पठार पर पाई जाती हैं और दक्षिण-पूर्वी दिशा में गोदावरी और कृष्णा नदियों की घाटियों तक फैली हैं।
काली मृदा (रेगर मृदा) की विशेषताएँ-
काली मृदा बहुत बारीक कणों अर्थात् मृत्तिका से बनी है।
इसकी नमी धारण करने की क्षमता बहुत अधिक होती है।
काली मृदाएँ कैल्शियम कार्बोनेट, मैगनीशियम, पोटाश और चूने जैसे पौष्टिक तत्त्वों से परिपूर्ण होती हैं।
इनमें फास्फोरस की मात्रा कम होती है। गर्म और शुष्क मौसम में इन मृदाओं में गहरी दरारें पड़ जाती हैं जिससे इनमें वायु का मिश्रण अच्छी तरह हो जाता है। गीली होने पर ये मृदाएँ चिपचिपी हो जाती हैं।
काली मृदाएँ लावा जनक शैलों से बनी होती हैं।
इनका रंग काला होता है तथा इन्हें 'रेगर' मृदाएँ भी कहा जाता है। काली मृदाएँ कपास की खेती के लिए बहुत अच्छी होती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

जॉलवेराइन' की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई? इसका क्या महत्त्व था?
वस्तु विनिमय प्रणाली की प्रमुख समस्याओं को स्पष्ट कीजिए।
बाँध क्या है? इसके निर्माण के उद्देश्य बताइये।
एक लोकतान्त्रिक व्यवस्था में विभिन्न संगठन कितनी तरह से अपनी भूमिका निभाते हैं?
भारत में राजनीतिक दलों के सम्बन्ध में चुनाव आयोग की क्या भूमिका है?
बाजार में उपभोक्ता का शोषण मुख्यतः तीन प्रकार से होता है। इस कथन का समर्थन कीजिए।
इस्पात निर्माण प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
संसारभर में पुस्तकों की बढ़ती हुई माँग को पूरा करने के लिए अपनाए गए किन्हीं तीन उपायों की व्याख्या कीजिए।
सविनय अवज्ञा आन्दोलन में महिलाओं के योगदान का वर्णन कीजिए।
श्रीलंका में तमिलों की क्या माँगें थीं? उनके लिए तमिलों ने किस प्रकार संघर्ष किया?