Question
केन्द्रक छिद्र क्या है? इनके कार्य बताइये।

Answer

केन्द्रक छिद्र (Nuclear Pores) : केन्द्रक झिल्ली या केन्द्रक आवरण एक सतत् (Continuous) स्तर नहीं होता बल्कि इसमें असंख्य अतिसूक्ष्म रन्ध्र (Pores) पाये जाते हैं। इन रंध्रों को केन्द्रक छिद्र कहते हैं। ये छिद्र एक पंक्ति समूह, षट्‌कोणीय अथवा यादृच्छिक रूप से वितरित होते हैं। प्रत्येक केन्द्रक छिद्र एक वृत्ताकार (Ring like) वलयिका (annulus) द्वारा घिरा रहता है। वलयिका प्रोटीन प्रकृति के अक्रिस्टलीय पदार्थ द्वारा बनी होती है तथा बाहर की ओर स्थित कोशिकाद्रव्य व भीतर की ओर स्थित केन्द्रकीय द्रव्य (nucleoplasm) के मध्य फैली रहती है। केन्द्रकीय छिद्र वलयिका को सामूहिक रूप से छिद्र सम्मिश्र (pore complex) कहते हैं।
कार्य (Function) - केन्द्रक छिद्रों से होकर अनेक पदार्थ प्रोटीन व RNA आदि केन्द्रक व कोशिकाद्रव्य में आते व जाते हैं। यह आदान - प्रदान की क्रिया चयनित या नियन्त्रित होती है एवं विशिष्ट अणुभार वाले कणों को ही विनिमय (exchange) की अनुमति होती है। इस प्रकार केन्द्रक आवरण अनेक पदार्थ के अणुओं व सूक्ष्म आयनों K+, Na+ व Cl- के लिए भी अवरोधक स्तर का कार्य करता है अर्थात् मुक्त रूप से विनिमय को अनुमति नहीं देता। इस प्रकार इनके pH में आवश्यक अन्तर बनाये रखा जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

रेखित तथा अरेखित पेशियों में चार अन्तर लिखो।
'शैवाल पुष्पन' (Algal Bloom) तथा 'लाल तरंगें' (Red tides) क्या दर्शाती हैं?
ऑक्सी श्वसन के मुख्य चरण कौन-कौनसे हैं? यह कहाँ सम्पन्न होती है?
शैवाल तथा जिम्नोस्पर्म के आर्थिक महत्त्व पर टिप्पणी लिखो।
हृदय ध्वनियों की व्याख्या करें।
प्रतिधारा क्रियाविधि का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
अन्तःस्त्रावी ग्रन्थियों एवं बहिः स्त्रावी ग्रन्थियों में अन्तर लिखिए।
निम्न पर टिप्पणियाँ लिखिए -
(i) माइस्थेनिया ग्रेविस (ii) पेशीय दुष्पोषण (iii) अपतानिका (iv) अस्थि सुषिरता।
निम्नलिखित प्रक्रियाओं का वर्णन कीजिए -
रासायनिक सिनेप्स द्वारा तंत्रिका आवेगों का संवहन।
केन्द्रक की खोज किसने की? केन्द्रक कला के कोई पाँच कार्य लिखिए।