खनिजों के प्रकार अलिखित हैं -
1. धात्विक खनिज: जिन खनिजों में धातु की मात्रा पाई जाती है, उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं। धात्विक खनिज कठोर होते हैं तथा इनमें चमक होती है। इन्हें पिघलाकर नवीन उत्पाद तैयार किया जा सकता है।
2. अधात्विक खनिज-जिन खनिजों में धातु की मात्रा नहीं पाई जाती है, उन्हें अधात्विक खनिज कहते हैं। अधात्विक खनिजों को गलाने से कोई नवीन उत्पाद प्राप्त नहीं होता है।
3. ऊर्जा खनिज-जिन खनिजों से ऊर्जा की प्राप्ति होती है, उन्हें ऊर्जा खनिज कहते हैं, जैसे-कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि।