Question
किसी बिन्दु पर विभव को परिभाषित कीजिए।

Answer

वैधुत क्षेत्र में किसी बिन्दु पर विभव कार्य की वह मात्रा है जो एकांक धन आवेश को अनन्त से उस विन्दु तक बिना त्वरण के लाने में करना पड़ता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

प्रतिरोध तापमापी का $0^{\circ}C$ पर प्रतिरोध 6 $\Omega$ है। $100^{\circ}C$ पर प्रतिरोध 7 $\Omega$ है। अज्ञात ताप पर प्रतिरोध 8 $\Omega$ है, तो अज्ञात ताप की गणना कीजिए।
वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का मात्रक लिखिए ।
नाभिकीय विखण्डन अभिक्रिया को परिभाषित कीजिये।
पूर्व से पश्चिम दिशा में विस्तृत एक $10$ मी. लम्बा क्षैतिज सीधा तार $0.30 \times 10^{-4}\ Wb$ मी.$^{-2 }$ तीव्रता वाले पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक से लम्बवत् $5.0$ मी. से.$^{-1}$ की चाल से गिर रहा है।
  1. तार में प्रेरित विद्युत वाहक बल का तात्क्षणिक मान क्या होगा $?$
  2. विद्युत वाहक बल की दिशा क्या है $?$
  3. तार का कौन$-$सा सिरा उच्च विद्युत विभव गर है$?$
यदि प्रत्यावर्ती धारा I = 4 sin $\omega t$ तथा वोल्टता V = $2 \omega \sin \left(\omega t+\frac{\pi}{3}\right)$ हो, तो परिपथ में क्षयित औसत शक्ति की गणना कीजिए।
सिल्वर के किसी तार का 27.5°C पर प्रतिरोध 2.1$\Omega$ और 100°C पर प्रतिरोध 2.7$\Omega$ है। सिल्वर की प्रतिरोधकता ताप गुणांक ज्ञात कीजिए।
एक समतल विघुत चुम्बकीय तरंग निर्वात में Z-अक्ष के अनुदिश संचरित होती है। आप वैघुत  क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र सदिशों के विषय में क्या कह सकते हैं?
चित्र $(a)$ तथा $(b)$ में किसी आपतित किरण का अपवर्तन दर्शाया गया है जो वायु में क्रमश : काँच$-$वायु तथा जल$-$वायु अंतरापृष्ठ के अभिलंब से $60^\circ$ का कोण बनाती है। उस आपतित किरण का अपवर्तन कोण ज्ञात कीजिए, जो जल$-$काँच अंतरापृष्ठ के अभिलंब से $45^\circ$ का कोण बनाती है चित्र $(c)$।
Image
दर्पण-सूत्र का उपयोग यह व्युत्पन्न करने के लिए कीजिए कि
  1. किसी अवतल दर्पण के f तथा 2f के बीच रखे बिंब का वास्तविक प्रतिबिंब 2f से दूर बनता है।
  2. उत्तल दर्पण द्वारा सदैव आभासी प्रतिबिंब बनता है जो बिंब की स्थिति पर निर्भर नहीं करता।
  3. उत्तल दर्पण द्वारा सदैव आकार में छोटा प्रतिबिंब, दर्पण के धुव व फोकस के बीच बनता है।
  4. अवतल दर्पण के धुव तथा फोकस के बीच रखे बिंब का आभासी तथा बड़ा प्रतिबिंब बनता है।
चित्र में दिए गए निवेश $\mathrm{A}$ तथा B के लिए OR गेट के निर्गत तरंगरूप को न्यायोचित ठहराइए।