कृषि में उत्पादित की जाने वाली मुख्य फसलों का वर्णन कीजिए।
Download our app for free and get startedPlay store
कृषि में उत्पादित की जाने वाली मुख्य फसलें निम्न प्रकार हैं-
(1) चावल- चावल एक मुख्य खाद्यान्न फसल है। चावल के लिए उच्च तापमान, अधिक आर्द्रता एवं वर्षा की अधिक आवश्यकता होती है। चावल उत्पादन में चीन अग्रणी देश है। इसके बाद क्रमशः भारत, जापान, श्रीलंका और मिस्त्र हैं। अनुकूल दशाओं जैसे पश्चिमी बंगाल और बांग्लादेश में एक वर्ष में दो से तीन फसलें उगाई जाती हैं।
(2) गेहूँ- गेहूँ उगाते समय मध्यम तापमान एवं वर्षा की आवश्यकता होती है तथा फसल काटते समय तेज धूप की आवश्यकता पड़ती है। गेहूँ की फसल के लिए दुमट मृदा उपयुक्त रहती है। गेहूँ संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, अर्जेन्टीना, रूस, यूक्रेन, आस्ट्रेलिया और भारत में विस्तृत रूप से उगाया जाता है।
(3) मिलेट- इसमें कम उपजाऊ तथा बलुई मृदा में मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी आदि की फसलें उगाई जाती हैं। इन फसलों के लिए कम वर्षा तथा उच्च से मध्यम तापमान की आवश्यकता पड़ती है। मिलेट का उत्पादन भारत, नाइजीरिया, चीन, नाइजर आदि में किया जाता है।
(4) मक्का- इसे 'कॉर्न' के नाम से भी जाना जाता है। मक्का की फसल हेतु मध्यम तापमान, वर्षा और अधिक धूप की आवश्यकता होती है। मक्का उत्तर अमेरिका, ब्राजील, चीन, रूस, कनाडा, भारत और मैक्सिको में उगाई जाती है। विश्व में इसकी विभिन्न रंग-बिरंगी प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
(5) कपास- कपास हेतु उच्च तापमान, हल्की वर्षा तथा तेज धूप की आवश्यकता पड़ती है। कपास की खेती मुख्य रूप से चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, ब्राजील और मिस्र में की जाती है।
(6) पटसन- पटसन के लिए जलोढ़ मृदा, उच्च तापमान, भारी वर्षा एवं आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। भारत और बांग्लादेश पटसन के अग्रणी उत्पादक हैं।
(7) कॉफी- इस फसल हेतु गर्म एवं आर्द्र जलवायु एवं दोमट मृदा की आवश्यकता होती है। ब्राजील कॉफी का अग्रणी उत्पादक है। इसके पश्चात् कोलंबिया और भारत हैं।
(8) चाय- चाय एक बागवानी फसल है। इस फसल हेतु ठंडी जलवायु और वर्ष-भर उच्च वर्षा की आवश्यकता पड़ती है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    विश्व में की जाने वाली कृषि को किन-किन आधार पर निर्वाह कृषि और वाणिज्यिक कृषि में वर्गीकृत किया गया है?###कृषि किसे कहते हैं? कृषि के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 2
    संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी कृषि फार्म की गतिविधियों का वर्णन करो।
    View Solution
  • 3
    भारत के किसी कृषि फार्म की गतिविधियों का वर्णन करो।
    View Solution