हाँ, कुछ समस्याएँ आज भी बनी हुई हैं। जैसे – असमानता की भावना, जात-पात की भावना, महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता की भावना आदि 1 आज भी हमारे समाज में जाति को लेकर बहुत भेद-भाव होता है। उच्च जातियों द्वारा निम्न जाति के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। दलितों के साथ छुआ-छूत का व्यवहार किया जाता है।
अपने घर के नौकरों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। आज भी कई जगह लड़कियों को शिक्षित नहीं किया जाता है। महिलाओं और पुरुषों को समान नजरों से नहीं देखा जाता है, जबकि आज के दौर में महिलाएँ हर जगह पुरुषों के कधों से कंधा मिलाकर काम करती है। । इन सभी समस्याओं के विरोध में हमें आवाज उठानी चाहिए।