(a) मानव वंशावली विश्लेषण किसी मानव परिवार के कई पीढ़ियों में पाये जाने वाले लक्षणों का रिकार्ड होता है। इसमें पुरूष सदस्यों को वर्ग तथा स्त्रियों को वृत के द्वारा दर्शाया जाता है। संतति को उनके जन्म के अनुसार एक क्षैतिज रेखा द्वारा दर्शाया जाता है। यह किसी व्यक्ति के लक्षण के जांच के लिए उसके जीनोटाइप के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करता है।