Question
मेरी माँ

Answer

'माँ' शब्द कितना मीठा है। इसे सुनते ही हृदय प्यार से भर जाता है।मेरी माँ ममता की मूर्ति है। वह मुझे बहुत प्यार करती है। वह मेरे खाने$-$ पीने, सोने$-$जागने आदि का पूरा खयाल रखती है। वह हर तरह से मेरी देखभाल करती है। जब कभी मैं बीमार पड़ता हूँ, तब वह बेचैन हो जाती है। वह तुरंत मुझे डॉक्टर के पास ले जाती है।
मुझसे कोई गलती हो जाने पर भी माँ नाराज नहीं होती। वह चाहती है कि मैं बड़ा आदमी बनूँ और खूब नाम कमाऊँ। इसलिए वह मेरी पढ़ाई-लिखाई आदि का पूरा खयाल रखती है। कोई सीख या जानकारी वह मुझको प्यार से देती है।
मेरी माँ का स्वभाव बहुत अच्छा है। वह खूब मेहनती है। माँ के हाथ का
बना हुआ भोजन मुझे बहुत अच्छा लगता है।
मैं अपनी माँ से बहुत प्यार करता हूँ। उसे खुश रखना मैं अपना कर्तव्य समझता हूँ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free