हम सभी लोग कई सारे खेल खेलते है । मैं भी कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बेडमिंटन और क्रिकेट जैसे खेल खेलता हूँ । पर इन सब में मेरा प्रिय खेल है क्रिकेट । मैं अपने घर के पास और अपनी स्कूल में क्रिकेट खेलता हूँ । स्कूल की क्रिकेट टीम का मैं 'ऑल-राउंडर' खिलाड़ी हूँ । पिछले साल का स्कूल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का कप भी हम ही जीते थे।
मेरा क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर पिताजी भी बहुत खुश होते हैं । वह हमेशा मुझे एक अच्छाखिलाड़ी बनने की सीख देते है।
क्रिकेट खेलने के कारण मेरे शरीर की अच्छी कसरत भी हो जाती है। क्रिकेट के कारण ही मुझ में अनुशासन तथा सहयोग के गुण विकसित हुए हैं ।
मैं बड़ा होकर क्रिकेट की दुनिया में खुब नाम कमाना चाहता हूँ । मैं अपना तथा अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहता हूँ।
महेन्द्रसिंह धोनी और सचीन तेंदुलकर को मैं अपने क्रिकेट के जीवन में आदर्श मानता हूँ।