अतीत से वर्तमान : CH 9 महिलाओं की स्थिति एवं सुधार — सामाजिक अध्ययन कक्षा 8 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 8सामाजिक अध्ययनअतीत से वर्तमान : CH 9 महिलाओं की स्थिति एवं सुधार4 Marks
Question
महिलाओं में असमानता की स्थिति मुख्यतः किन कारणों से थी ?
✓
Answer
धर्म और संस्कृति के नाम पर महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता था। उन्हें शिक्षा से वंचित रखा जाता था। रूढ़िवादी एवं संकुचित विचारधारा केवल शिक्षा के द्वारा समाप्त की जा सकती थी, अत: सामाजिक सुधारकों ने महिला शिक्षा पर बल दिया। अशिक्षित व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा सकता ।
वह अपने साथ हो रहे किसी भी असमानता के खिलाफ सशक्त विरोध नहीं कर सकता । अत: महिलाओं में असमानता की स्थिति मुख्यत: उनके अशिक्षित रहने के कारण थी। फिर धर्म व संस्कृति का हवाला देकर उन्हें पर्दे में रखा जाता था । वे सामाजिक जीवन में भाग नहीं ले सकती थीं। विधवाओं को दुबारा विवाह करने की इजाजत नहीं थी। मृत पति के साथ उन्हें भी सती होना यानी पति के संग जलकर मरना पड़ता था।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.