Question
मित्र को कुशल-क्षेम का पत्र
144, बापू बाजार,
उदयपुर।
दिनांक: 12-10-20××
प्रिय मित्र सुरेश,
नमस्ते ।
तुम्हारा पत्र कल ही मिला। समाचार पढ़कर खुशी हुई। यहाँ के समाचार ठीक हैं। मेरी पढ़ाई भी ठीक ही चल रही है। उदयपुर शहर घूमने लायक है। दीवाली के अवकाश पर तुम भी यहाँ आ जाओ तो मुझे खुशी होगी।
शेष कुशल। अपने पिताजी माताजी को मेरा प्रणाम और छोटी बहिन को प्यार। पत्र भेजते रहना।
तुम्हारा मित्र
तरुण कुमार
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.