Questions

पत्र लेखन- [6M]

🎯

Test yourself on this topic

11 questions · timed · auto-graded

Question 16 Marks
अपने भाई की शादी में मित्र को बुलाने हेतु पत्र
Answer

सरस कुंज, जयपुर।
दिनांक : 10 नवम्बर, 20XX

प्रिय मनीष
सप्रेम नमस्ते

तुम्हें जानकर प्रसन्नता होगी कि दिनांक 22 नवम्बर, 20XX को मेरे बड़े भाई अजय के शुभ-विवाह का दिन निश्चित हुआ है। बारात बस द्वारा अजमेर जाएगी। इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित होकर तुम मुझे अनुगृहीत करोगे; इसी आशा के साथ पत्र भेज रहा हूँ।

तुम्हारा स्नेही,
दीपक सिंह

View full question & answer
Question 26 Marks
मित्र को बधाई-पत्र
Answer

59, नया चौक
दौसा।
दिनांक: 5-9-20××

प्रिय मित्र 
सप्रेम नमस्ते

तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर हार्दिक प्रसन्नता हुई कि तुम्हारा चयन 'कब स्काउट' के लिए हुआ है। इस सफलता के लिए मैं अपनी ओर से बधाई भेज रहा हूँ। आगे भी तुम्हें ऐसी सफलता मिलती रहे, यही कामना करता हूँ।
सभी परिचित साथियों को नमस्ते। पत्रोत्तर देना।

तुम्हारा मित्र
राधेकान्त

View full question & answer
Question 36 Marks
मित्र को कुशल-क्षेम का पत्र
Answer

144, बापू बाजार,
उदयपुर।
दिनांक: 12-10-20××

प्रिय मित्र सुरेश,
नमस्ते ।

तुम्हारा पत्र कल ही मिला। समाचार पढ़कर खुशी हुई। यहाँ के समाचार ठीक हैं। मेरी पढ़ाई भी ठीक ही चल रही है। उदयपुर शहर घूमने लायक है। दीवाली के अवकाश पर तुम भी यहाँ आ जाओ तो मुझे खुशी होगी।
शेष कुशल। अपने पिताजी माताजी को मेरा प्रणाम और छोटी बहिन को प्यार। पत्र भेजते रहना।

तुम्हारा मित्र
तरुण कुमार

View full question & answer
Question 46 Marks
पिताजी को पत्र (पढ़ाई के सम्बन्ध में)
Answer

25, कृष्णानगर,
भरतपुर ।
दिनांक: 25-8-20XX

पूजनीय पिताजी
सादर प्रणाम।

आपका कुशल-पत्र मिला। यहाँ के समाचार ठीक हैं। मेरी पढ़ाई अच्छी चल रही है। प्रथम और द्वितीय टेस्ट में मेरे अच्छे नम्बर आये हैं। अब मैं अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहा हूँ। मुझे आशा है कि मैं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर लूँगा। आप मेरी चिन्ता न करें। पूज्या माताजी को प्रणाम, पिंकी को प्यार।

आपका आज्ञाकारी पुत्र,
पुष्पेन्द्र

View full question & answer
Question 56 Marks
भ्रमण पर ले जाने हेतु प्रधानाध्यापकजी को प्रार्थना पत्र
Answer

दिनांक 9 जनवरी, 20××

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,
साँगानेर।

विषय-- बीमार होने के कारण तीन दिन के अवकाश प्राप्ति हेतु
महोदय,
उपर्युक्त विषयक्रम में निवेदन है कि हम विद्यालय की कक्षा पाँचवीं, छठी व सातवीं के विद्यार्थी बसंत पंचमी के पर्व के शुभ अवसर पर भ्रमण हेतु जाना चाहते हैं। इस हेतु आप विद्यालय स्तर पर बस की व्यवस्था करने तथा एक शिक्षक को साथ भेजने की कृपा करें तथा हमको भ्रमण पर जाने की अनुमति प्रदान करें।

धन्यवाद ।

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
सुमित
छात्र प्रतिनिधि

View full question & answer
Question 66 Marks
बीमारी के कारण अवकाश प्राप्ति हेतु प्रार्थना-पत्र
Answer

दिनांक 9 जनवरी, 20××

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,
साँगानेर।

विषय-- बीमार होने के कारण तीन दिन के अवकाश प्राप्ति हेतु
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा-5 में पढ़ता हूँ। मेरे पिताजी असाध्य बीमारी से ग्रसित हैं। मेरी माँ मजदूरी करके घर का खर्च चलाती है। मेरे अलावा घर में दो भाई बहिन और हैं।
अतः प्रार्थना है कि मुझे विद्यालय शुल्क से पूर्णतया मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें, जिससे मैं अपनी कक्षा की पढ़ाई जारी रख सकूँ।

धन्यवाद ।

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
किशन
कक्षा-5 'ब'

View full question & answer
Question 76 Marks
प्रधानाध्यापकजी को शुल्क-मुक्ति/फीस माफ कराने हेतु प्रार्थना-पत्र
Answer

दिनांक 28 जुलाई, 20XX

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय,
खेमपुर।

विषय-- फीस माफ हेतु
मान्यवर,

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा-5 में पढ़ता हूँ। मेरे पिताजी असाध्य बीमारी से ग्रसित हैं। मेरी माँ मजदूरी करके घर का खर्च चलाती है। मेरे अलावा घर में दो भाई बहिन और हैं।
अतः प्रार्थना है कि मुझे विद्यालय शुल्क से पूर्णतया मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें, जिससे मैं अपनी कक्षा की पढ़ाई जारी रख सकूँ।

धन्यवाद ।

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
रतन
कक्षा-5 'अ'

View full question & answer
Question 86 Marks
आवश्यक कार्य हेतु अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र
Answer

दिनांक 9 जनवरी, 20××

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,
भीलवाड़ा।

विषय-- आवश्यक कार्य हेतु अवकाश प्राप्ति के लिए
महोदय,
नम्र निवेदन है कि मुझे कल घर पर एक अति आवश्यक कार्य है। इस कारण मैं कल विद्यालय आने में असमर्थ हूँ।
अतः मुझे 10 जनवरी का अवकाश देने की कृपा करें।
धन्यवाद ।

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
मुनेश सिंह
कक्षा-5 'अ'

View full question & answer
Question 96 Marks
पुस्तकें प्राप्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र
Answer

दिनांक 12/7/20××

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
आदर्श बाल मन्दिर,
कोटा।

विषय-- निर्धन छात्र कोष से पुस्तकें प्राप्त करने हेतु
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं गरीब परिवार का छात्र हूँ। मैं अपनी पुस्तकें और कापियाँ खरीदने में असमर्थ हूँ। मेरी माँ विधवा है। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। मेरी पढ़ने की बहुत ही इच्छा है। मैं कक्षा 4 में अच्छे अंकों से पास हुआ हूँ।
अतः प्रार्थना है कि निर्धन छात्र-कोष से मुझे पुस्तकें एवं कापियाँ दिलवाने की कृपा करें।

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
वीरेन्द्र कुमार
कक्षा-5

View full question & answer
Question 106 Marks
टी.सी. प्राप्ति के लिए प्रार्थना-पत्र
Answer

दिनांक 17/9/20××

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
मोदीखाना उच्च प्राथमिक विद्यालय,
जयपुर।

विषय-- टी.सी. प्राप्ति हेतु प्रार्थना पत्र महोदय,
नम्र निवेदन है कि मेरे पिताजी का स्थानान्तरण यहाँ से अजमेर हो गया है। मैं भी उनके साथ जाकर वहीं पढूँगा।
अतः प्रार्थना है कि मुझे शाला स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) देने की कृपा करें।

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
रमेशचन्द्र वर्मा
कक्षा-5

View full question & answer
Question 116 Marks
भाई की शादी में जाने हेतु अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र
Answer

दिनांक 20/11/20××

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,
राम नगर ।

विषय-5 दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे बड़े भाई का विवाह दिनांक 24.11.20XX को होना तय हुआ है। इस कारण से मैं दिनांक 23.11.20XX से 27.11.20×× तक विद्यालय में आने में असमर्थ हूँ।
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे उक्त 5 दिवसों का अवकाश देने की कृपा करें।

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
राहुल
कक्षा-5

View full question & answer
पत्र लेखन- [6M] - हिन्दी STD 5 Questions - Vidyadip