Question
पिताजी को पत्र (पढ़ाई के सम्बन्ध में)

Answer

25, कृष्णानगर,
भरतपुर ।
दिनांक: 25-8-20XX

पूजनीय पिताजी
सादर प्रणाम।

आपका कुशल-पत्र मिला। यहाँ के समाचार ठीक हैं। मेरी पढ़ाई अच्छी चल रही है। प्रथम और द्वितीय टेस्ट में मेरे अच्छे नम्बर आये हैं। अब मैं अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहा हूँ। मुझे आशा है कि मैं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर लूँगा। आप मेरी चिन्ता न करें। पूज्या माताजी को प्रणाम, पिंकी को प्यार।

आपका आज्ञाकारी पुत्र,
पुष्पेन्द्र

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free