दुग्ध रसायन — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानदुग्ध रसायन2 Marks
Question
मक्खन बनाने की देशी विधि लिखिए।
✓
Answer
मक्खन बनाने की देशी विधि-इस विधि में दूध को उबालने के बाद कमरे के तापक्रम तक ठण्डा करते हैं और उसमें उचित मात्रा में जामन या दही या मट्ठा मिला दिया जाता है। इसे दस घण्टे तक रखने पर यह दही के रूप में बदल जाता है। अब इसे मथनी में मथा जाता है, मथने से पहले गर्मियों में ठंडा पानी तथा सर्दियों में गर्म पानी मिलाते हैं इससे मथना आसान हो जाता है। कुछ समय मथने के पश्चात् मक्खन के दाने बन जाते हैं। इनको हाथ से एकत्रित करके जल में डालकर धोते हैं। इसे ही देशी मक्खन कहा जाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.